फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के लोगों को मिले वनवासी का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

राज्य के नागरिकों को उनके अधिकार और हक-हकूक दिलाने के लिए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय आंदोलन की राह पर चल पड़े हैं। उन्होंने सरकार से प्रदेश के लोगों को वनवासी का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई है। इस बाबत उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कार्यकर्ताओं के साथ बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे, और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की।
ज्ञापन सौंपकर कहा कि राज्य का करीब दो तिहाई हिस्सा वन क्षेत्र से घिरा है और स्थानीय लोगों की संस्कृति और सभ्यता भी वनों से जुड़ी है। लिहाजा पर्वतीय क्षेत्र को वन प्रदेश घोषित कर स्थानीय लोगों को वनवासी का दर्जा दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को वनों पर मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए अधिकार दिए जाने की मांग भी उठाई है। कहा कि राज्य आंदोलन की मूल भावना थी कि यहां के वन और प्राकृतिक संसाधनों पर स्थानीय समुदाय का अधिकार हो।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने किशोर उपाध्याय को मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है। मौके पर जोत सिंह बिष्ट, मथुरा दत्त जोशी, सूरज राणा, सरदार जोगिंदर सिंह बेदी, परिणीता बडोनी, जयेंद्र रमोला, जयपाल जाटव, सत्यनारायण सचान, बच्चीराम कंसवाल, हर्षमणि व्यास, प्रेम बनखंडी, अमरजीत सिंह, भगवती प्रसाद सेमवाल, शिवमोहन मिश्रा, किशोर गौड़, मधु जोशी, चंद्राकांता जोशी, देव पोखरियाल, माधव अग्रवाल, मुर्तुजा बेग, प्रदीप जैन, संगत शास्त्री आदि मौजूद थे।

किशोर उपाध्यक्ष ने यह उठाई मांगे
- पर्वतीय क्षेत्र को वन प्रदेश घोषित कर स्थानीय लोगों को वनवासी का दर्जा दिया जाए।
- जैव विविधता अधिनियम 2002 और वन अधिकारी एक्ट 2006 के प्रावधान लागू हों।
- हिमालय क्षेत्र में पैदा होने वाली जीवन रक्षक जड़ी बूटियों के दोहन का अधिकार स्थानीय समुदाय को दिया जाए।
- वन व प्राकृतिक संसाधनों पर राज्यवासियों के परंपरागत हक-हकूकों की रक्षा की जाए।
- वन प्रबंधन में स्थानीय समुदाय की नेतृत्वकारी भूमिका सुनिश्चित की जाए।
- कार्बन क्रेडिट और ग्रीन बोनस के लिए राज्य सरकार मजबूत पहल करे और इसका लाभ स्थानीय लोगों को प्रत्येक माह हर परिवार को एक गैस सिलिंडर व 100 यूनिट बिजली निशुल्क उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

- आवासीय भवन निर्माण के लिए स्थानीय लोगों को रेत, बजरी, पत्थर और लकड़ी मुफ्त दी जाए।
- वनवासियों को केंद्र सरकार की नौकरियों में आरक्षण दिया जाए।
- तिलाड़ी आंदोलन के शहीदों के सम्मान में 30 मई को वन अधिकार दिवस घोषित किया जाए।

भरत विहार में हुआ स्वागत
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार रोड स्थित भरत विहार में सरदार जोगिंदर सिंह बेदी की अगुवाई में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का स्वागत किया। इस दौरान उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से नगर निकाय चुनाव की तैयारियां का फीडबैक लिया। उनसे मजबूती के साथ चुनाव में जीत के लिए जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें