फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौमी एकता का गुलदस्ता है उतराखंड : प्रीतम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

सेलाकुई। शंकरपुर सहसपुर में मनोरमा डोबरियाल मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से सोमवार शाम को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने शिरकत की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तराखंड को कौमी एकता का गुलदस्ता बताया।
रोजा इफ्तार कार्यक्रम में आसपास के गांवों के रोजेदारों ने भी बड़ी संख्या में शिरकत की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अमन, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शांति व भाईचारे से ही भेदभाव और वैमनस्यता को दूर किया जा सकता है। मुस्लिमों ने देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा दिवंगत सांसद मनोरमा डोबरियाल की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि रमजान का महीना बरकतों वाला होता है। रोजेदारों का रोजा खुलवाना बड़ा ही नेक काम है। उत्तराखंड कौमी एकता का गुलदस्ता है। हमें इस गुलदस्ते को सहेज कर रखना है। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और आशा मनोरमा डोबरियाल ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

इस मौके पर सुरेंद्र अग्रवाल, यामीन अंसारी, लालचंद शर्मा, रमेश चंद, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, संजय किशोर, कैप्टन बलवीर रावत, मोहम्मद आकिल, गुलफाम जान, संदीप चावला, मोहम्मद कासिम, कैप्टन सुरजीत नखुतिया, खुर्शीद मलिक, सुरेशसिंह पाल, अल्ला रक्खा, शराफत अली, किशनलाल शर्मा, आजा अली, नीरज कुमार राजपूत, राशिद पहलवान, अमर सिंह, अकरम सलमानी, सुशील राठी, नदीम चौधरी, अनिल आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें