फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5008 श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश। उत्तराखंड की चारधाम व हेमकुंड यात्रा के लिए पंजीकरण केंद्रों में शनिवार को देश-विदेश के 5008 श्रद्धालुओं ने अनिवार्य फोटोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन कराया।
विज्ञापन

त्रिलोक सिक्योरिटी सिस्टम कंपनी के स्थानीय प्रबंधक प्रेम अनंत ने बताया कि शनिवार को तीर्थनगरी के चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में 888 तीर्थयात्रियों ने अनिवार्य फोटोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन कराया। उन्होंने बताया कि हरिद्वार स्थित राही मोटल होटल में 25, हरिद्वार रेलवे स्टेशन में 40, ऋषिकेश स्थित श्री हेमकुंड गुरुद्वारा में 766, दोबाटा, बड़कोट में 268, हीना उत्तरकाशी में 1019, सोनप्रयाग में 958, पांडुकेश्वर में 21 व गोविंदघाट में 1023 तीर्थयात्रियों ने फोटोमीट्रिक पंजीकरण कराया। उन्होंने बताया कि इस साल की यात्रा में अब तक 4,93067 श्रद्धालु फोटोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। प्रेम अनंत के अनुसार शनिवार को 11 लोगों ने यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया। अब तक कुल 9611 तीर्थयात्रियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें