फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी यूनियनों ने किया 14 जून से चक्का जाम का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। वाहनों पर स्पीड गवर्नर लगाने के विरोध में राज्य की टैक्सी और सूमो यूनियन ने 14 जून से बेमियादी चक्का जाम का एलान किया है। परिवहन विभाग की ओर से स्पीड नियंत्रण करने के लिए छोटे वाहनों पर स्पीड गवर्नर (गति नियंत्रक मशीन) लगाई जा रही है। टैक्सी यूनियनों की ओर से आंदोलन शुरू किया गया तो चारधाम यात्रा पर इसका असर पड़ेगा।
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल टैक्सी मैक्सी महासंघ के प्रदेश सचिव जगमोहन सिंह का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कें तीखे मोड़ और लंबी दूरी तक चढ़ाई वाली हैं। लिहाजा वाहन की नियंत्रित तरीके से गति बढ़ा दी जाती है। स्पीड गवर्नर लगाने से चढ़ाई पर वाहन गति नहीं पकड़ पा रहे हैं और कई वाहन रुक रहे हैं। इसे देखते हुए विरोध में महासंघ ने चक्का जाम का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें