फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बूथ हर घर तक करें कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार: मुन्नी देवी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। भाजपा की जिलास्तरीय बैठक में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को हर बूथ और हर घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कहा गया कि 26 से 30 जून तक कार्यकर्ता उज्जवला गैस, जनधन योजना, मुुद्रा लोन और पेंशन योजनाओं सहित सौभाग्य, प्रधानमंत्री आवास, ऑल वेदर रोड सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं को हर बूथ और हर घर तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

बदरीकेदार मंदिर समिति धर्मशाला में आयोजित बैठक में थराली की नवनिर्वाचित विधायक मुन्नी देवी शाह ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार की उज्जवला योजना महिलाओं के लिए वरदान है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना सहित पहाड़ों के विकास के लिए कई योजनाओं को सरकार की ओर से क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि थराली उपचुनावों के परिणामों ने केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर काम पर मुहर लगाई है। इससे साफ है कि वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में भी भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, जिला महामंत्री पंकज डिमरी, जिला उपाध्यक्ष विनोद नेगी और अरुण मैठाणी, जानकी रावत, आशा डिमरी, भवानी देवराड़ी, नगर अध्यक्ष अनुज डिमरी, मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, गजेंद्र नयाल, अनूप नेगी, रणजीत सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें