फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 दिन से ब्लाक के 20 गांव अंधरे में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। ब्लाक के 20 से अधिक गांवों में चार दिनों से बिजली नहंी है। ऊर्जा निगम केबल फुंकने के कारण बिजली सप्लाई ठप होना बता रहा है लेकिन केबल कब बदली जाएगी इस पर ऊर्जा निगम सही जवाब नहीं दे पा रहा है। ग्रामीणों ने कहा यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
ब्लाक मुख्यालय के विद्युत सबस्टेशन मुंदोली और नलधूरा हैं। 6 जून को सब स्टेशन मुंदोली फीडर की केबल फुंकने से मुंदोली क्षेत्र के वाण, बांक, कुलिंग, हरनी सहित 20 से अधिक गांवों में बिजली नहीं है। मुंदोली की क्षेत्र पंचायत सदस्य बच्चीराम ने कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से इसकी शिकायत की, लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द विभाग यहां केबल बदलकर बिजली सप्लाई शुरू नहीं करता तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वहीं दूसरी ओर ऊर्जा निगम के ईई देवेंद्र कुमार ने बताया कि केबल फुंकने से मुंदोली फीडर काम नहीं कर रहा है। केबल लेने के लिए संबंधित जेई को जिला मुख्यालय भेजा गया है। केबल पहुंचने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति अनियमित
कर्णप्रयाग। नगर में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति अनियमित बनी है। इससे लोगों को गर्मी में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। लोगों का कहना है कि दिन भर में करीब चार से पांच घंटे बिजली गुल हो रही है। व्यापार संघ के अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, महामंत्री उमेश खंडूड़ी, होटल व्यवसायी महेश खंडूड़ी सहित प्रधान संगठन के अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत और अन्य ने कहा कि लगातार गुल होती बिजली से जहां तीर्थयात्री परेशान हैं वहीं व्यापारियों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें