ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर
त्यूनी। जौनसार बावर में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। युवाओं को मंच प्रदान करने के लिए सबको आगे आना चाहिए। ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शुक्रवार को अमराड़ जबराड़ गांव में युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित कबड्डी और क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ अवसर पर कहीं।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने गांव स्थित खेल मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जुमलों की सरकार है। राज्य सरकार खनन और शराब माफिया की कठपुतली बन कर रह गई है और किसानों की हालत खराब है। गरीब आदमी को चीनी, मिट्टी तेल, राशन नही मिंल रहा है। पेट्रोल, डीजल के दाम भी आसमान पर हैं। इस मौके पर सीएस रावत, नारायण सिंह पंवार, राजबीर राणा, प्रताप डिमरी, रणेश्वर, रामनंद, ताराचंद, फतेह सिंह, प्रताप चौहान, मदन सिंह, चंद्र दत्त डिमरी, शमशेर सिंह, श्याम सिंह, कृपाल सिंह, राय सिंह, बारू दत्त आदि मौजूद रहे।