फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी अच्छी होगी तो उत्पादन भी अच्छा होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर
विज्ञापन

नागथात। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर के तत्वावधान में शुक्रवार को महिला मिलन केंद्र धनपौऊ में किसान गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में काश्तकारों को खरीफ और दलहनी फसलों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों को मटर, सोयाबीन, उड़द और बीन के निशुल्क बीज भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

स्वदेशी जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के सहयोग से आयोजित गोष्ठी में प्रजनक बीज उत्पादन केंद्र ढकरानी के सह निदेशक डॉ. वीरेंद्र प्रसाद ने बीज उत्पादन की वैज्ञानिक विधि की जानकारी दी। उन्होंने खेत की मिट्टी की समय पर जांच कराने पर जोर दिया। मिट्टी अच्छी होगी तो उत्पादन भी अच्छा होगा। इसके अलावा मिट्टी की समय पर निराई, गुड़ाई और समय पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने रहना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. संजय सचान, डॉ. ओपी ओझा, डॉ. महेश पाल ने भी विचार रखे। इस मौके पर सूरत सिंह तोमर, इंद्रजीत चौहान, जनक सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह, सोहन लाल, मीना देवी, सुरेंद्र सिंह, इंद्र सिंह, शूरवीर सिंह, गीता राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें