फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमीफाइनल में पहुंची पौड़ी की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर
विज्ञापन

उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल क्रिकेट स्टेडियम में चल रही यूसीए सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में शुक्रवार को खेले गए मैच में पौड़ी जिले की टीम ने ऊधमसिंह नगर की टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऊधमसिंह नगर की टीम ने 41.2 ओवरों में 172 रन बनाए। जतिन कुमार ने 39, रामसेवक ने 33, प्रिंस ने 29, सत्यम ने 22 और दीपक, हर्षित ने 14-14 रन बनाए। पौड़ी के अजीत रावत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट लिए। गोपाल नेगी ने तीन और नवीन ने दो विकेट लिए।
पौड़ी की टीम ने 42.3 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। चंद्रशेखर ने 61, कुलदीप कुमार ने 40, प्रयागराज ने 20 रन की पारी खेली। ऊधमसिंह नगर की ओर से मोहित, सत्यम ने दो-दो और दीपक, प्रिंस, हर्षित, राजेंद्र ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले राउंड में पहुंची कोटा क्वानू की टीम
साहिया। यूनिक स्पोर्ट क्लब ग्राम उद्पालटा की ओर से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के बी ग्रुप में कोटा क्वानू की टीम ने टगरी को हरा अगले राउंड में प्रवेश किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कालसी अर्जुन सिंह चौहान, प्रताप सिंह रावत, क्लब अध्यक्ष जीवन राय, उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह राय, मिजान सिंह राय, चतर सिंह राय, अमीर राय, राहुल राय, बलबीर राय, मिजान राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें