फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो तीर्थयात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। हेमकुंड साहिब के दर्शन कर लौट रहे दो युवा तीर्थयात्रियों की बाइक बदरीनाथ हाईवे पर बस से जा टकराई। हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को 108 सेवा से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद दोनों की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आदित्य (18) पुत्र विजय निवासी बलदेव नगर, अंबाला, हरियाणा और निखिल शर्मा (18) पुत्र कमल शर्मा, हरियाणा हेमकुंड साहिब के दर्शन कर लौट रहे थे। बदरीनाथ हाईवे पर देवलीबगड़ के समीप इनकी बाइक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही बस से जा टकराई। हादसे में आदित्य घायल हो गया, जबकि निखिल चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंची चमोली कोतवाली पुलिस ने 108 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद दोनों की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें