फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद नेगी को जिले में गंगा स्वच्छता की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय केंद्र सरकार की ओर से जिला स्तर पर गंगा स्वच्छता मंच का गठन किया गया, जिसमें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनोद नेगी को मंच का जिला संयोजक बनाया गया। विनोद नेगी ने बताया कि केंद्र स्तर पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती के नेतृत्व में मंच गंगा स्वच्छता के कार्यक्रम पूरे देश में कर रहा है। जिले में 24 जून को गंगा स्वच्छता के तहत पूरे जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की पहल की जाएगी। विनोद नेगी ने बताया कि जल्द मंच का विस्तार किया जाएगा। विनोद नेगी को जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता और जिला पंचायत सदस्य गायत्री नेगी, चांदपुर मंडल अध्यक्ष गबर सिंह रावत और विजय चमोला सहित कई कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें