फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविरल की बल्लेबाजी की बदौलत जीती रमाकांत एकेडमी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,रायवाला।
विज्ञापन

दून स्टार्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से दून इंस्टीट्यूट श्यामपुर में आयोजित प्रथम नारायण सिंह खरोला मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट चैंपियनशिप के दूसरे दिन पहला मैच रमाकांत अजरेकर एकेडमी और कालका क्रिकेट एकेडमी दिल्ली के बीच खेला गया। कालका क्रिकेट एकेडमी दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवर में 112 रन बनाए। जिसमें नितिन सिंह ने 31 और ध्रुव शर्मा ने 20 रन बनाए। रमाकांत अजरेकर एकेडमी की ओर से सक्षम शर्मा ने 4 व मनन गुप्ता ने 2 विकेट लिए। बल्लेबाजी करने उतरी रमाकांत अजरेकर एकेडमी ने 23.1 ओवरों में 7 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। अविरल भंडारी ने नॉट आउट 63 रन व विशेष शर्मा ने 18 रन बनाए। कालका एकेडमी की तरफ से अविनाश पांडे व पुरु शर्मा ने 2.2 विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरा मैच यूवाईसीए दिल्ली व स्टार नेक्स्ट एकेडमी आगरा के बीच खेला गया, जिसमें यूवाईसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए। जिसमें ग्रंथ मेहता ने 113 व रुद्रा ने 21 रन बनाए। स्टार नेक्स्ट की तरफ से कुलदीप ने 2 और लक्ष्य ने 1 विकेट लिया। बल्लेबाजी करने उतरी स्टार नेक्स्ट 26.4 ओवर में 124 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें लक्ष्य ने 45 व प्रद्युमन ने 22 रन बनाए। इस दौरान आयोजन समिति के सचिव धनपाल खरोला, कोच अमित शर्मा, विपिन अवस्थी, यूसुफ, अखिल गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें