फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन-कीर्तन कर किया शराब ठेके का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनिकीरेती ।
विज्ञापन

संयुक्त संघर्ष समिति का ढालवाला में शराब ठेका खोलने के विरोध में धरना-प्रदर्शन बृहस्पतिवार को 38 वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सिद्घपीठ भद्रकाली मंदिर में भजन-कीर्तन कर क्षेत्र में शराब बिक्री व ठेका खोलने का विरोध किया। बृहस्पतिवार को ढालवाला में शराब के ठेके के विरोध में महिलाओं ने भद्रकाली मंदिर में भजन-कीर्तन किया।
इस मौके पर शत्रुघ्न मंदिर के श्री महंत मनोज प्रपन्नाचार्य ने कहा कि तीर्थ व कुंभ मेला क्षेत्र ढालवाला में शराब का ठेका किसी हालत में नहीं खोलने दिया जाएगा। उन्होंने चेताया कि सरकार इसके लिए स्थानीय लोगों पर चाहे जितने भी मुकदमे लगाती रहे, मगर जनता हर संघर्ष को तैयार है। उन्होंने कहा कि ढालवाला क्षेत्र में शराब का ठेका खोले जाने से यहां के युवाओं पर इसका दुष्प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पद्मा सेमवाल, वंदना नेगी, बिंद्रा उनियाल, प्यारी देवी, रीना रावत, पुष्पा रावत, आशा राणा, आशा रावत, शांति बडोनी, पुष्पा महर, सुमन उनियाल, शैला देवी, प्रमिला देवी, सुशीला रावत, रेमा देवी, राजेश्वरी देवी, चंद्रिका राणा, सरिता राणा, शशि चौहान, शांता महर, सुषमा नौटियाल, विमला देवी, आशा कंडारी, सीता न्यूली, मिजाजी लाल, जगदीश कुलियाल, अन्नू असवाल, राम प्यारी, सीमा रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें