फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्रनगर मार्ग पर खड़ी होगी शराब की मोबाइल वैन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

ढालवाला में अंग्रेजी शराब की दुकान के मामले में बृहस्पतिवार को आबकारी अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में एसडीएम ने आंदोलनकारियों से वार्ता की। इस दौरान तय हुआ कि मुनिकीरेती में भद्रकाली मंदिर से गंगोत्री हाईवे पर करीब 200 मीटर दूरी पर शराब की मोबाइल वैन खड़ी होगी। अनुज्ञापी ने वैन का आबादी क्षेत्र में मूवमेंट को फिलहाल रोक दिया है। मुनिकीरेती थाना की भद्रकाली पुलिस चौकी में बृहस्पतिवार सुबह एसडीएम नरेंद्रनगर लक्ष्मीराज चौहान ने जिला आबकारी अधिकारी सपन पांडेय और सीओ जेपी जुयाल के साथ आंदोलनकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन

ढालवाला में शराब की दुकान का विरोध करने वालों ने एसडीएम के समक्ष मोबाइल वैन को आबादी से दूर रखने की मांग की। एसडीएम ने आंदोलनकारियों की मांग पर निर्णय लिया कि अस्थायी तौर पर संचालित की जा रही अंग्रेजी शराब की मोबाइल वैन को भद्रकाली मंदिर से नरेंद्रनगर मार्ग पर 200 मीटर आगे खड़ा किया जाएगा। स्थायी दुकान मिलने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। बताया गया कि मोबाइल वैन आबादी क्षेत्र में मूवमेंट नहीं करेगी। एसडीएम ने बताया कि इस पर दोनों पक्षों में सहमति बन गई है। वार्ता में पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत, महावीर खरोला, हिमांशु बिजल्वाण, अनुराग पयाल, अजय रमोला, बिजेंद्र राणा, दिलवीर रावत, राजन बिष्ट, गौरव गौड़, वंदना नेगी, पद्मा सेमवाल, शोभा खत्री, राजेश्वरी उनियाल, रजनी मेहर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें