बदरीनाथ/जोशीमठ। राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय जोशीमठ में नौवीं कक्षा के छात्र पवन सिंह भंडारी को मदद की दरकार है। पवन जीवीएस (गूलियन वेरी सिंड्रोम) की बीमारी से जूझ रहा है। पवन को इलाज के लिए 15 से 20 लाख की और जरूरत है।
पवन (15) जोशीमठ के सलूड़ गांव का रहने वाला है। पवन के पिता सैन सिंह भंडारी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। जीवीएस बीमारी के कारण पवन के हाथ, पैरों ने काम करना बंद कर दिया है। पवन एक माह से देहरादून के हिमालयन अस्पताल में भर्ती है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उसका उचित तरीके से उपचार नहीं हो पा रहा है। सलूड़ गांव के महादीप पंवार ने पवन के उपचार के लिए युवाओं की मदद से जोशीमठ, बदरीनाथ, पांडुकेश्वर क्षेत्र से करीब 50 हजार रुपये चंदा एकत्रित किया लेकिन पवन को अभी मदद की जरूरत है। चंदा एकत्रित करने वालों में आशीष कन्नी, बाबूलाल शाह, विवेक नेथवाल, देवेश्वर फरस्वाण और अनिल आदि शामिल हैं।