बदरीनाथ। राज्य के महाधिवक्ता सूर्यनारायण बाबुलकर ने बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। वे करीब पंद्रह मिनट तक बदरीनाथ धाम की पूजा-अर्चना में शामिल हुए। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह, समिति के विधि अधिकारी शिशुपाल बर्त्वाल और प्रकाश नारायण बाबुलकर ने उनका स्वागत किया। महाधिवक्ता ने बदरीनाथ दर्शन के बाद धाम में यात्रा और कानून व्यवस्था का जायजा भी लिया। ब्यूरो