फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज लाभार्थी सम्मेलन में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बृहस्पतिवार को विकासनगर में होंगे। हैरिटेज वैंडिंग प्वाइंट में आयोजित होने वाले लाभार्थी सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। इसके साथ ही कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी देते हुए विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि केंद्र सरकार के चार साल पूर्ण होने पर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सम्मेलन में उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा लोन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, कन्या धन योजना, बाल विकास योजना, पशुपालन आदि योजनाओं के लाभार्थी हिस्सा लेंगे। बताया कि कार्यक्रम के दौरान विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कई विकास योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही कई पूर्ण हो चुकी योजनाओं को भी जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की भी बैठक ली। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने भी कार्यक्रम के आयोजन को लेकर पालिका सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। कार्यक्रम में 1000 से अधिक लाभार्थी और भाजपा कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें