फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54 शिकायतें दर्ज, 23 का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय में आयोजित मंगलवार को तहसील दिवस में कुल 54 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें से 23 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया। तहसीलदार प्रकाश शाह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में राजस्व विभाग से जुड़ी 21, खंड विकास कार्यालय से जुड़ी 22, पुलसि से जुड़ी सात, नलकूप विभाग से जुड़ी 2 और बिजली, जल संस्थान से जुड़ी एक-एक समस्या दर्ज की गई। तहसीलदार ने मातहतों को लंबित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
राजावाला बाड़वाला के ग्रामीणों ने गांव में बिजली समस्या का मुद्दा उठाया। गांव निवासी अरुण खत्री, दीपक रावत, संदीप रावत, अभिषे,क प्रदीप, सुशीला, साधना, सुनीता, राजकुमार आदि ने कहा गांव में बिजली के पोल न होने के कारण कई जगहों पर बिजली की लाइनें झूल रही है। जिससे हमेशा हादसों का अंदेशा बना रहता है। हवा चलने पर क्षेत्र की लाइट भी गुल हो जाती है। जिस पर तहसीलदार ने यूपीसीएल के अधिकारियों को गांव में खंभों लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने राजमार्ग किनारे लगे अवैध होर्डिंग और पार्किंग का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग से अक्सर शहर में जाम लगता रहता है। सड़क किनारे खड़े अवैध होर्डिंग भी हादसों का दावत दे रहे हैं। नियमानुसार एनएच के 28 मीटर की परिधि में कोई होर्डिंग नहीं लग सकता। जिस पर तहसीलदार ने नगर पालिका को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

24 शिकायतें दर्ज
कालसी। शिक्षा विभाग के सभागार में आयोजित तहसील दिवस में कुल 24 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें से दो शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। एसडीएम वीके तिवारी ने अधिकारियों को शेष 22 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। सबसे ज्यादा शिकायतें शिकायत बिजली और पानी से जुड़ी दर्ज की गई। प्रधान संगठन के अध्यक्ष चरण सिंह चौहान ने ग्रामीण अंचलों में आधार कॉर्ड बनाने के लिए शिविर लगाने की मांग की। इस मौके पर तहसीलदार एसपी उनियाल, बीईओ आरएस राणा, बीडीओ बीपी खंडूरी, यूजेवीएनएल के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र सिंह नेगी, टीकाराम, जल संस्थान के जेई बीएस रावत, एआरटीओ रत्नाकर सिंह, पशु चिकित्साधिकारी वीके अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें