फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब विधान सभा क्षेत्र के हर गांव में बनेगा बारात घर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बूथ एजेंटों की बैठक में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि विधानसभा के हर गांव में बारातघर व क्षेत्र के प्रत्येक शिशु मंदिर को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई बैठक में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रावत ने कहा कि क्षेत्र की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मंत्री को डिक्वाल गांव पंपिंग पेयजल योजना के निर्माण कार्य को पूरा करवाने, क्वीसू , देवलगढ, पटाखोली में व्याप्त पेयजल संकट से अवगत करवाया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष जितेंद्र रावत, अतर सिंह असवाल, हयात सिंह झिंक्वाण, अनूप बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें