श्रीनगर। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी का प्रथम स्थापना दिवस धूूमधाम से मनाया गया। इस दौरान परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने परेड की सलामी ली।
मंगलवार को केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी का प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस समारोह में परेड का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व प्रशिक्षु एसआई अर्जुन बागी ने किया। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रावत ने कहा कि प्रशिक्षण के केंद्र के अलकनंदा नदी की ओर सड़क निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ जाएगी। प्रशिक्षण केंद्र के उपमहानिरीक्षक उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने कहा कि प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना से वर्तमान समय तक 16 कोर्सों में एसएसबी के विभिन्न रैंक के 796 कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। समारोह में कमांडेंट डा. विनय अग्रवाल (चिकित्सा), कमांडेंट डा. ममता अग्रवाल (चिकित्सा) शामिल थे।
टेटू ड्रिल ने मोहा मन
श्रीनगर। समारोह के दौरान आकर्षण का केंद्र टेटू ड्रिल रहा। इसे जवानों की एक टुकड़ी ने प्रदर्शित किया। टेटू ड्रिल में जवान बिना किसी निर्देश के एक स्वचालित मशीन की तरह कार्य करते हैं। टेटू ड्रिल का नेतृत्व निरीक्षक बाग सिंह ने किया।