फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डॉक्टर पर ड्यूटी से गायब रहने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
विज्ञापन

एलोपैथिक अस्पताल दसऊ में दो-दो महिला चिकित्सकों की तैनाती के बाद भी लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
लोगों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में तैनात दोनों डॉक्टर अक्सर अपनी ड्यूटी से गायब रहती हैं। ऐसे में पूरा अस्पताल महज फॉर्मासिस्ट और वॉर्ड ब्वॉय के भरोसे संचालित है। वह भी दवाइयां देने तक ही सीमित है।
विज्ञापन

दसऊ के ग्राम प्रधान जसवीर भारती, हाजा के प्रधान राजेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह चौहान, गबेला निवासी आनंद शर्मा आदि का कहना है कि
अस्पताल हाजा, गबेला, दौधा, गमरी, भुपोऊ, हिड़का, दुनुवा, मलेथा, धारिया, गौना समेत दो दर्जन से अधिक गांवों का केंद्र बिंदु है। अस्पताल में सभी पदों के भरा होने के बावजूद लोगों को अस्पताल का लाभ नहीं मिल रहा है। डॉक्टरों के अपनी ड्यूटी से अक्सर गायब रहने के कारण लोगों को इलाज के लिए साहिया और विकासनगर जाना पड़ता है। कई बार समय पर इलाज न मिल पाने के कारण लोग रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। एक माह पूर्व अस्पताल में इलाज न मिलने के कारण करंट से झुलसे गबेला गांव निवासी एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। उधर, सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि मामले में डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें