ब्यूरो/अमर उजाला
डोईवाला।
उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ के खंडीय सम्मेलन में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से शोषण के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। सम्मेलन के दौरान चुनी गई नई खंडीय कमेटी में जेएस राणा को अध्यक्ष चुना गया है।
रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ के सम्मेलन में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एमएन नौटियाल ने कहा कि विभागीय अधिकारी कर्मचारियों का शोषण करते है। कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतनमान दिया जाना चाहिए। प्रदेश महामंत्री प्रदीप कंसल कहा कि बिजली कर्मचारियों की समस्याओं का चिन्हीकरण कर निदान का प्रयास किया जाएगा। यदि कर्मचारी शोषण हुआ तो प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा।
मंडलीय अध्यक्ष संजय कुमार और मंडलीय सचिव हरीश शर्मा ने कहा कि संगठन को प्रभावी बनाए रखने के लिए एकजुट होकर काम किया जाएगा। वक्ताओं ने अधिशासी अभियंता डोईवाला डिवीजन की कार्यशैली की आलोचना की। सम्मेलन के दौरान चुनी गई नई खंडीय कमेटी में जेएस राणा खंडीय अध्यक्ष, तीरथ सिंह नेगी खंडीय सचिव, बीर सिंह उपाध्यक्ष, प्रभात रावत अतिरिक्त सचिव, केसी नैथानी, कोषाध्यक्ष, प्रमोद कुमार संगठन सचिव, माणिक कुमार, मुनेश बुडकोटि व दिनेश कुमार को कार्यकारिणी सदस्य और प्रदीप शर्मा का खंडीय कमेटी का संरक्षक बनाया गया है।
इस दौरान एचसी शर्मा, राजेश डोबरियाल, नरेंद्र राठौर, गुरजीत सिंह, रोहित राजपूत, सुशील कुमार, मेहरबान सिंह, नासिर हुसैन, रमेशचंद, अमित बिष्ट, नम्रता राणा, राजेश कृषाली, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे थे।