फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में मौजूद लोगों को नशे के दुष्परिणामों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गंगा आरती समिति के ओर में आयोजित नशा उन्मूलन कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि नशे की प्रवृत्ति व्यक्ति को अपराध की दुनियां की ओर ले जाती है। कार्यशाला में नशे से दूर रहने लोगों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

रविवार को अलकनंदा नदी किनारे शारदाघाट पर गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेमबल्लभ नैथानी की अध्यक्षता में नशा उन्मूलन कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके पर राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित अखिलेश चंद्र चमोला ने कहा कि नशे की लत बेहद बुरी होती है। इस कारण जहां कई परिवारों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है वहीं समाज पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक चमोला नेे कार्यशाला में मौजूद सभी लोगों को नशा न करने के लिए संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर करवाए व नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते प्रेमबल्लभ नैथानी ने की। इस मौके पर मीनाक्षी देवी, वीरा, वसंती, नीता व सुनीता ने विचार रखे। जबकि सवित्री रावत, सुलोचना भट्ट, मनसा देवी, यशोदा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें