फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी दीक्षित नैने की पसंद बना देश के अंतिम गांव माणा का अनूप परमार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। देश के अंतिम गांव माणा के युवक अनूप परमार का चयन कलर्स टीवी के शो डांस दीवाने के लिए हुआ है। शो के लिए प्रतिभागियों के चयन के दौरान अनूप ने शानदार प्रस्तुति दी थी, जिसे बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित नैने भी खूब सराहा था। शो डांस दीवाने का दो जून से कलर्स टीवी पर रात नौ बजे से प्रसारण शुरू हो चुका है। देशभर से चयनित 37 प्रतिभागियों के बीच डांस का मुकाबला होगा।
मूलरूप से चमोली जिले माणा गांव निवासी नरेंद्र सिंह परमार के बेटे अनूप (21) ने पांचवीं तक की पढ़ाई गोपेश्वर के एसजीआरआर इंटर कॉलेज में की। अनूप के पिता नरेंद्र सिंह परमार देहरादून में जीवन बीमा निगम में सेवारत हैं, जबकि माता लीला देवी गृहणी हैं। अनूप देहरादून से डीएवी कॉलेज से बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। मई माह में कलर्स टीवी की ओर से डांस शो के लिए देहरादून, दिल्ली और मुंबई में तीन राउंड में ऑडिशन हुए थे, जिसमें अनूप ने भी ऑडिशन दिया था। 18 मई को मुंबई में 70 प्रतिभागियों में से 37 का फाइनल चयन हुआ, जिसमें अनूप भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में अनूप परमार ने बताया कि डांस शो में चयन के दौरान कजरा मोहब्बत वाला... गीत पर प्रस्तुति दी थी जिसे शो की जज माधुरी दीक्षित नैने ने भी खूब पसंद किया। अनूप कहते हैं कि शो में माधुरी दीक्षित के सामने प्रस्तुति देना मेरे करियर का बहुत बड़ा अनुभव है। अनूप ने इससे पहले कई टीवी डांस शो के लिए ऑडिशन पास किए हैं। वहीं अक्षत नाट्य संस्था के अध्यक्ष विजय वशिष्ठ का कहना है कि चमोली जिले में प्रतिभा की कमी नहीं है। जिले के दो कलाकार जगत रावत और जगत गैरोला बॉलीवुड में अदाकार हैं। उन्होंने कहा कि अनूप परमार भी आगे जाकर कला के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें