फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन बने गंगा आरती समिति के संयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। विष्णुप्रयाग में होने वाली गंगा आरती को लेकर एक समिति का गठन कर नितिन सेमवाल को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही क्षेत्र के 26 जनप्रतिनिधियों को गंगा आरती समिति का सदस्य नामित किया गया। आगामी 22 जून को गंगा दशहरा के मौके पर गंगा आरती का आयोजन होगा। इसके बाद प्रत्येक माह दो दिन गंगा आरती भव्य रूप से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में हुई जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों की बैठक में गंगा आरती आयोजन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सभी लोगों ने गंगा आरती को भव्य रूप देने का संकल्प लिया। जोशीमठ व्यापार सभा ने गंगा आरती में एक वर्ष तक घी की व्यवस्था करने और सुभाष डिमरी ने प्रसाद की व्यवस्था करने की बात कही। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, गोपाल दत्त भट्ट, राजन लाल शाह, नैन सिंह, सुभाष डिमरी, हरीश खंडूड़ी, रमेश चंद्र सती, भगवती प्रसाद कपरवाण, मुकेश डिमरी, राजेंद्र सकलानी, रंजना, सुलोचना, बसंती, देवेश्वरी, धनेश्वरी, शांति, अनीता और प्रेमा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें