फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्व. मगन लाल शाह के बनाए रोड मैप पर होगा विधानसभा का विकास: मुन्नी देवी शाह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। थराली की नवनिर्वाचित विधायक मुन्नी देवी शाह ने कहा कि पूर्व विधायक स्व. मगन लाल शाह की ओर से तैयार रोड मैप के अनुसार ही विधानसभा क्षेत्र का विकास किया जाएगा। विधानसभा में महिलाओं और किसानों के लिए बेहतर योजनाओं का संचालन प्राथमिकताएं होंगी।
जिले से पहली महिला विधायक बनने वाली मुन्नी देवी शाह ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि महिलाओं के लिए बेहतर योजनाओं का संचालन सरकार और संगठन के नेतृत्व में करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही सरकार किसानों के लिए बेहतर योजनाएं लागू कर रही हैं।
विज्ञापन

विधानसभा के घेस और हिमनी गांव में सीएम त्रिवेंद्र के नेतृत्व में किसानों के लिए मटर सहित अन्य फसलों की खेती की जा रही है, जिसका प्रसार अन्य गांवों में करना जरूरी है। विधायक मुन्नी देवी ने कहा कि थराली ब्लाक को घाट से जोड़ने की अधूरी सड़क का मामला हो या देवाल के दुर्गम गांवों में सड़कों का निर्माण, स्कूलों में शिक्षकों की कमी की समस्याओं के साथ ही दूरसंचार और बिजली की समस्याओं के लिए पूर्व विधायक स्व. मगन लाल शाह रोड मैप तैयार कर चुके थे। इसको आगे बढ़ाते हुए विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, जिला महामंत्री पंकज डिमरी, गणेश शाह आदि मौजूद थे।

घाट क्षेत्र का विकास करना प्राथमिकता
घाट। थराली विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होने के बाद शुक्रवार को मुन्नी देवी शाह घाट क्षेत्र पहुंचीं। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत किया। मुन्नी देवी ने घाट की जनता का आभार जताया और क्षेत्र के विकास का भरोसा दिलाया। उन्होंने कुरुड़ गांव स्थित मां नंदा के सिद्धपीठ में मत्था भी टेका।
विज्ञापन

मुन्नी देवी ने कहा कि घाट क्षेत्र का विकास करना प्राथमिकता रहेगी। क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, पानी, स्वास्थ्य और संचार सेवा के विस्तार के लिए संघर्षरत रहूंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने कहा कि घाट ब्लॉक की जनता की बदौलत ही यह सीट भाजपा की झोली में आई है। वहीं नंदप्रयाग में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित विधायक का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिलवर सिंह रावत, राजा मैंदोली, राकेश रावत, श्याम सिंह, अब्बल सिंह, राकेश गौड़, संध्या देवराड़ी और मुकेश सती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें