श्रीनगर। प्रसिद्ध चित्रकार बी. मोहन नेगी की स्मृति में चार दिवसीय समर कैंप डीएसओ छात्र संगठन की ओर से आयोजित किया गया। समर कैंप के पहले दिन बच्चों ने संगीत व चित्रकारी के गुर सीखे।
शुक्रवार को मॉडल जूनियर हाईस्कूल में डीएसओ छात्र संगठन की ओर से समर कैंप का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि गणेश खुकशाल गणी ने कहा कि समर कैंप के आयोजन से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि बी. मोहन नेगी के साथ उन्होंने 35 वर्षों तक अनेक सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभाग किया। कैंप के पहले दिन चित्रकार जयकृष्ण पैन्यूली ने छात्रों को चित्रकारी के गुर सिखाए। ऋषि व मनीषा सेमवाल ने बच्चों को संगीत के बारे में जानकारी दी। वहीं अरविंद टम्टा ने नाटक के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया। समर कैंप का समापन 4 जून को होगा। कैंप के आयोजन में प्रवीण भंडारी, रेशमा, पूजा भंडारी, प्रियंका दानू, रंजना, कुलदीप, मोनिका धनाई आदि ने सहयोग किया।