देवाल। सवाड़ गांव में अज्ञात बीमारी से 60 से अधिक बकरियां मर गईं, जबकि कई इसकी चपेट में हैं। एक सप्ताह से यह बीमारी तेजी से फैल रही है।
ग्राम प्रधान देवकी देवी और कनिष्ठ उपप्रमुख मनोज कुमार ने डीएम और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में ग्राम प्रधान देवकी देवी ने बताया कि बीमारी से त्रिलोक राम, रणजीत सिंह, रामीराम सहित कई अन्य ग्रामीणों की बकरियां मर चुकी हैं। तेज सांस चलने के कुछ देर बाद बकरी मर रही हैं। वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. लोकेश ने बताया कि सवाड़ गांव में पशुओं के लिए दवाइयां भेजी जा रही हैं। शीघ्र बीमारी पर नियंत्रण पा लिया जाएगा।