फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर प्रदर्शनी से बताए तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
विज्ञापन

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी (एसआरएचयू) जौलीग्रांट में तंबाकू निषेध को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट के चिकित्सकों और नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रदर्शनी से तंबाकू के खतरे से लोगों को आगाह किया। इस दौरान सीआरआई के निदेशक डॉ. सुनील सैनी ने कहा की तंबाकू का सेवन शरीर के लिए घातक होते हैं। तंबाकू के सेवन से गले, फेफड़े और मुंह का कैंसर होने की आशंका बढ़ जाती है। डॉ. मुश्ताक अहमद ने बताया कि तंबाकू सेवन से प्रति वर्ष 20 लाख लोगों की मौत हो रही है।
वहीं सीआरआई नर्सिंग की रीना हाबिल की अगुवाई में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। पोस्टर प्रदर्शनी लगाकर तंबाकू के प्रभावों को जीवंत चित्रण किया गया। नर्सिंग छात्र-छात्राओं को कैंसर, स्क्रीनिंग ट्रेनिंग के बारे में जानकारी दी गई। पोस्टर प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार के लिए संयुक्त रूप से मनीषा पंवार, प्रेमा, नीतू, नेहा और मृदुला, द्वितीय के लिए लक्ष्मी भंडारी, सोनिया, शिल्पा, मनीषा थपलियाल और तृतीय के लिए श्रुति, आरती, स्पर्शियता को संयुक्त रूप से चुना गया। कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक कंडवाल, डॉ. संचिता पुगाजडी, कमली प्रकाश, संध्या और राजेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन जागृति रैली निकाली
श्यामपुर। ब्रिज ऑफ होप सामाजिक संस्था ने कृष्णानगर में तंबाकू निषेद्य दिवस पर जन जागृति रैली का आयोजन किया। इस मौके पर लोगों को तंबाकू का सेवन नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। बताया गया कि तंबाकू से कैंसर जैसी घातक बीमारी तेजी से फैल रही है। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक शेर सिंह ने कहा कि सभी लोगों को स्वस्थ रहने व जीवन की सुरक्षा के लिए तंबाकू का सेवन नही करने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें