ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर पछवादून के विभिन्न बैंकों से जुड़े कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों ने विकासनगर मुख्य बाजार स्थित पीएनबी बैंक के बाहर वित्त मंत्रालय, आईबीए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते पछवादून में 8 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन प्रभावित होना बताया गया है।
बैंक कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से वह वेतन बढ़ोतरी की मांग पर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार, वित्त मंत्रालय और आईबीए उनकी मांग को अनसुना कर रहे हैं। कहा सरकार ने पांच साल बाद कर्मचारियों के वेतन में महज दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। जो बेहद कम है। कहा मांग पूरी न होने तक कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शन करने वालों में राजेश जोशी, सचिन विक्रम, कलम सिंह, अतर सिंह चौहान, मोनू रोहिला, राजन दास, कमल, आरएस गुलेरिया, सुरेंद्र तोमर, राकेश गोयल, विनोद गौतम, नितिन सैनी, कांतिराम नौटियाल, आरएस चौहान, आईएस रावत, वासिफ रहमान, टीएस रावत, एमआर शर्मा, मनोज गुसाईं, अंकित सिंघल, प्रियांशु यादव, अशोक कुमार, बारू सिंह रावत, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।