फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एई को बुलाकर बताई विद्युत समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
विज्ञापन

मंशादेवी व गुज्जर प्लॉट क्षेत्र के नागरिकों ने क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या, तारों के झूलने और कई गलियों में विद्युत पोल नहीं होने से उत्पन्न समस्या से ऊर्जा निगम के एसडीओ को अवगत कराया। उन्होंने विभाग से समस्या के शीघ्र समाधान की मांग उठाई है। मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता महेंद्र सिंह को मंशा देवी क्षेत्र में बुलाकर विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर नागरिकों ने बताया कि क्षेत्र में कई वर्षों से लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है।
कई स्थानों पर विद्युत लाइनें झूल रही हैं, जिनसे करंट का खतरा बना रहता है। क्षेत्र में कई स्थानों पर विद्युत पोल नहीं लगाए गए हैं, जिसके कारण पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं हो पाती और लोगों को रात के समय घुप अंधेरे में आवागमन करना पड़ता है। विद्युत उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर ट्रांसफार्मर का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इससे मंशा देवी व गुर्जर प्लाट के नागरिकों को लो-वोल्टेज की समस्या से स्थायी निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित लाइनमैन को जरूरत वाले स्थानों पर विद्युत पोल लगाने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर मोहन सिंह नेगी, दिनेश चंद्र, राजेंद्र गौड़ं, सागर, मुहम्मद गनी, बरकत अली, सुरेशानंद, सकल मोहन, सुभाष चंद, सुनीता, विद्या देवी, शकुंतला देवी, सुषमा देवी, मालती देवी, जशोदा देवी आदि मौजूद थे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें