फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की चपेट में आकर सेब के 1050 पेड़ जले

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

जंगलों में लगी आग ने सोमवार को रड़ गांव स्थित सेब के फलदार बाग को अपनी चपेट में ले लिया। पूरा बाग धू-धू कर जलने लगा। बाग में खड़े में सेब के 1050 पेड़ जल कर राख हो गए। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बाग में लगी आग से दलीप सिंह के 400, मणिया के 50, अर्जुन सिंह के 250, विरेंद्र, सोहन लाल के 150 और राजेंद्र राव के 50 पेड़ जल गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की बहुत कोशिश की, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पीड़ितों का कहना है कि इन दिनों बाग में फूल से फल बनने की प्रक्रिया चल रही थी। ऐसे में पेड़ों के नष्ट होने से उनके सामने आर्थिकी का संकट खड़ा हो गया है। बागवानी ही उनकी आर्थिकी का एक मात्र साधन है। उधर, एसडीएम वीके तिवारी ने बताया कि मामले में तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी गई है। विभागीय के अनुसार पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें