फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क खुदाई के मामले में दो गांवों की महिलाएं आमने सामने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। धारगैड़ से पानी की आपूर्ति करने की मांग को लेकर सुनार तोल्यूं और धारगैड़ की महिलाएं आमने-सामने आ गई हैं। पानी की आपूर्ति न होने से नाराज सुनार तोल्यू गांव की महिलाओं ने धारगैड़ जाने वाली सड़क को खोद कर यहां आवाजाही बंद कर दी थी। मंगलवार को धारगैड़ की महिलाओं ने एसडीएम से शिकायत करते हुए मामले में कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

धारगैड़ की महिला मंगल दल अध्यक्ष बिमला देवी, विनीता, सुशीला, माहेश्वरी, मीना, अनीता, सुरेशी, हीरा देवी आदि ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों और महिलाओं ने धारगैड़ को जाने वाली सड़क को खोद कर बंद कर दिया है। सड़क पर यातायात बंद होने पर धारगैड़ के ग्रामीणों को करीब आधा किमी पैदल चलकर जरूरी सामान की आपूर्ति करनी पड़ रही है। महिलाओं ने जल्द सड़क न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। दूसरी ओर सुनार तोल्यूं की ममंद अध्यक्ष अमरा देवी, पुष्पा देवी आदि महिलाओं ने कहा कि धारगैड़ के ग्रामीणों के लिए बनाई सड़क के लिए सुनार तोल्यूं के ग्रामीणों के खेत बिना सहमति के काट दिए गए। गांव में पेयजल किल्लत के बाद भी धारगैड़ के ग्रामीण एक स्टैंड पोस्ट से पानी नहीं दे रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण अपने खेतों से सड़क नहीं जाने देंगे। एसडीएम स्मृता परमार ने बताया कि सड़क का निरीक्षण कर मामला सुलझाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें