फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले छात्रों को बाल प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह, मेडल व नशा उन्मूलन साहित्य प्रदान किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में 20वां बाल प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विपिन चंद्र मैठानी ने कहा कि प्रतिभाशाली छात्र राष्ट्र की धरोहर हैं। इनका सम्मान संपूर्ण राष्ट्र का सम्मान करना है। मुख्य अतिथि जितेंद्र धीर ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह से अन्य छात्रों को प्रेरणा मिलती है। विशिष्ट अतिथि बीना चौधरी ने कहा कि मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह अनुकरणीय पहल है। समारोह में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले सिद्धांत कोटियाल के साथ ही मोनिका धनाई, हिमांशु तड़ियाल, हिमांशु बिष्ट, कोमल भारती, मोनिका गुसाईं, शिवानी, हिमांशु नौटियाल, अक्षत पौखरियाल, मनीष कुमार, अमन रावत, अमन कुमार को भी सम्मानित किया गया। इस सभी छात्रों ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कार्यक्रम आयोजक अखिलेश चंद्र चमोला ने सभी छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों का आभार जताया। वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी डांग निवासी मोनिका धनाई को सम्मानित किया। मोनिका ने हाईस्कूल मेरिट सूची में 24वंा स्थान प्राप्त किया है। मोनिका के पिता की दो वर्ष पूर्व मौत चुकी है। मोनिका की मां ने गाय का दूध बेचकर उसे पढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें