गोपेश्वर। भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद नौटियाल का संघ की लीगल कमेटी में चयन किया गया है। नौटियाल का चयन होने पर सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारियों और अधिवक्ताओं ने खुशी जताई। अधिवक्ता मनोज भट्ट, प्रेम विश्नोई, मनोज तिवारी, अंकोला पुरोहित और संदीप भंडारी ने राजेंद्र प्रसाद नौटियाल के ओलंपिक संघ में चयन के लिए संघ का धन्यवाद किया।