फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण से ही बचेगी गंगा और पर्यावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

केदारनाथ धाम के मुुख्य रावल भीमाशंकर लिंग शिवाचार्य दो दिवसीय प्रवास पर तीर्थनगरी पहुंचे। उन्होंने मुनिकीरेती स्थित गंगा स्थल में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। उन्होंने सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से भी रुद्राक्ष का पौधा रोपने का आह्वान किया। कहा कि पौधरोपण को मुहिम बनाकर ही गंगा व पर्यावरण का संरक्षण किया जा सकता है। सोमवार को मुनिकीरेती में हरिहर कैलास आश्रम के ऋषिकुमारों ने केदारनाथ के मुख्य पुजारी भीमाशंकर लिंग शिवाचार्य का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। कहा कि पर्यावरण और गंगा के संरक्षण व संवर्धन के लिए पौधरोपण आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह एक पौधा अवश्य रोपे। उन्होंने पौधरोपण के दौरान सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के सदस्यों से भी रुद्राक्ष का पौधा रोपने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों को गंगा की स्वच्छता व निर्मलता बनाए रखने का संकल्प भी दिलाया। मौके पर गंगा सेवा एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति के संरक्षक चंद्रवीर पोखरियाल, रवि शास्त्री, बीएस मसली, दिनेश डबराल, बचन पोखरियाल, हरि स्वरुप उनियाल, ललित पंवार, राम चौबे, जयंत किशोर, संजय शास्त्री, राजेंद्र नौटियाल, बीना जोशी, अमित सक्सेना, पंकज शर्मा, सुंदर सिंह राणा, दिनेश सती, अभिषेक शर्मा, चेतन शर्मा, देवेश उनियाल, कमल सिंह राणा, संजय शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें