फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रस्ट पर ग्राम समाज की जमीन कब्जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर।
ग्राम सभा झाझरा के ग्रामीणों ने सुभारती ट्रस्ट पर ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की शिकायत एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी से की गई है। ग्रामीणों ने अवैध कब्जा न हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्राम सभा झाझरा के प्रधान रूप सिंह थापा का कहना है कि सुभारती ट्रस्ट ने ग्राम सभा अंतर्गत कॉलेज निर्माण के लिए जमीन खरीदी हुई है। इस जमीन की आड़ में ट्रस्ट से जुड़े लोग ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। ट्रस्ट अब तक ग्राम समाज की 17 बीघा जमीन पर कब्जा किया जा कर चुका है। पूछने पर ट्रस्ट से जुड़े लोग जमीन को प्रदेश सरकार से खरीदने की बात कहते हैं, जबकि ग्राम सभा ने जमीन को हस्तांतरित करने से संबंधित कोई भी प्रस्ताव पास ही नहीं किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जमीन पर अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। इस दौरान वार्ड सदस्य श्याम साहू, विजेंद्र बिष्ट, चरण पाल, रणवीर सिंह गुंसाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर सोमवार को एसडीएम जितेंद्र कुमार ने भी मौके पर पहुंच कर विवादित जमीन का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ खसरा नंबरों को लेकर थोड़ा विवाद है।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में ट्रस्ट का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन ट्रस्ट के डिप्टी रजिस्ट्रार अश्विनी कुमार ने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें