फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलसारी लिखेगा राजयोग की पटकथा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुलसारी। थराली विधानसभा क्षेत्र में उपचुनावों के लिए मतदान पूरा होने के साथ ही चुनाव लड़ रहे पांचों प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है। इस बार मतगणना के लिए राजकीय कुलसारी को स्ट्रांग रूम बनाया गया है, जिससे साफ है कि उपचुनावों में प्रत्याशी के राजयोग (प्रत्याशी की जीत) की पटकथा पिंडर घाटी का केंद्र स्थल कुलसारी लिखेगा। यहां 31 मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन

28 मई को हुए मतदान के बाद पांचों प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। विधानसभा क्षेत्र में भाजपा से मुन्नी देवी शाह, कांग्रेस से डा. जीतराम, उक्रांद से कस्बी लाल शाह, माकपा से कुंवर राम और निर्दलीय बीरीराम मैदान में हैं। परिणामों के लिए पिंडर नदी के किनारे और ग्वालदम राज्य राजमार्ग पर राजकीय इंटर कालेज कुलसारी को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। सोमवार को शाम सात बजे से यहां पोलिंग पार्टियों का पहुंचना शुरू हो गया। रिटर्निंग ऑफिसर परमानंद राम ने बताया कि 154 पोलिंग पार्टियां सोमवार देर रात तक स्ट्रांग रूम लौटेंगी, जबकि दूरस्थ 24 पार्टियां मंगलवार को कुलसारी पहुुंचेंगी। यहां पहली बार विस चुनावों के तहत मतगणना होगी। मतगणना के लिए यहां चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की गई हैं। आईटीबीपी के जवानों के कड़े पहरे में यहां ईवीएम रहेंगी। स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्थाएं कड़ी कर दी गई हैं। परिसर में प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। 31 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें