फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल छात्रों ने झाड़ू लगाकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक मेडिकल कालेजों में फीस वृद्धि के विरोध में छात्र-छात्राओं ने आंदोलन के चौथे दिन तहसील मुख्यालय में झाडू़ लगाया। कहा कि आयुर्वेद विश्वविद्यालय छात्र हितों की अनदेखी कर रहा है। आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। तेज धूप और गर्मी के बावजूद छात्र-छात्राएं तहसील मुख्यालय पर धरने पर बैठे रहे। धरना स्थल पर आयोजित सभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और जिला योजना सदस्य गौरव चौधरी ने कहा कि सरकार की तुगलकी नीतियों से छात्र आंदोलन को विवश हुए हैं।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक कालेजों में फीस वृद्धि मामले को बेहद गंभीरता से लिया जाना चाहिए। आंदोलन कर रहे आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने कहा कि सोमवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया जाएगा। धरनास्थल पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री, नवीन मिश्रा, अजय रावत, अनिल पाल, यश वेदवाल, सुहासनी कुलियाल, सुष्मिता, गरिमा पंवार, प्रवृत्ति मखलोगा, रोल, गीताजंलि, अपर्णा पांडे, विनोद कुंवर, सुमित सैनी, वर्षा सैनी, नीलम डांगी, रिचा, प्रियंका जगूडी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें