फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए सड़क खोद कर रोक दिया रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। नगर पंचायत से लगे सुनार तोल्यूं गांव में पेयजल संकट होने पर ग्रामीणों ने धारगैड़ जाने वाली सड़क को खोदकर आवाजाही बंद कर दी। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में दो माह से पानी के लिए हाहाकार मचा है। ग्रामीण लगातार धारगैड़ की पेयजल लाइन से तोल्यूं गांव को जोड़ने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग नहीं सुन रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब गांव में पानी नहीं आता सड़क पर वाहन नहीं चलने देंगे। सड़क पर वाहन नहीं चलने से धारगैड़ के ग्रामीणों को तीन किमी पैदल दूरी नापनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सुनार तोल्यूं की महिला मंगल दल अध्यक्ष अमरा देवी ने बताया कि गांव के आठ परिवारों के लिए गैड़, कांडा की पेयजल लाइन से पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन लाइन पर अंतिम गांव होने के चलते पानी नहीं पहुंचता। स्रोत पर पानी कम होने से दो माह से गांव में पानी की बूंद तक नहीं टपकी। ग्रामीण आधा किमी दूर गैरसैंण से पानी ढोने को विवश हैं। ग्रामीण गांव के नजदीकी गांव धारगैड़ से ग्रामीण पेयजल लाइन को जोड़ने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने धारगैड़ जाने वाली सड़क को खोदकर आवाजाही बंद कर दी। ग्रामीणों ने कहा कि गैरसैंण से धारगैड़ जाने वाली सड़क में उनके (सुनार तोल्यूं के ग्रामीणों के) खेत कटे हैं। पुष्पा देवी, बिंदी, शुला सुंदरी, मंजू, राजेंद्र सिंह और धनसिंह आदि ने जल्द मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं जलसंस्थान के जेई नीरज झिंक्वाण ने कहा कि स्रोत पर पानी कम होने से समस्या आ रही है। ग्रामीणों के साथ वार्ता कर समाधान निकाला जाएगा। दूसरी ओर एसडीएम स्मृता परमार ने कहा कि तहसीलदार से पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें