फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा, अमन व आयुश रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। वेव क्लासेज की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट गंगानाली व श्रीनगर में आयोजित बौद्धिक प्रतियोगिता का रिजल्ट घोषित हो गया है। श्रीकोट में कृष्णा बर्त्वाल व अमन मैठाणी और श्रीनगर में आयुष नेगी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

वेव क्लासेज की ओर से शुक्रवार को विद्या मंदिर श्रीकोट व श्रीनगर में बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। रविवार को संस्थान ने प्रतियोगिता का रिजल्ट घोषित कर दिया। संस्थान के अनुसार, प्रतियोगिता में श्रीकोट से 484 और श्रीनगर से 120 विद्यार्थी शामिल हुए। विद्या मंदिर श्रीकोट में जूनियर वर्ग में अमन मैठाणी, तनुजा पंत व राघव मित्तल ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि सीनियर वर्ग में कृष्णा बर्त्वाल पहले, अमन नौटियाल दूसरे व दिव्या रौथाण तीसरे स्थान पर रही। वहीं, विद्या मंदिर श्रीनगर में जूनियर वर्ग में प्रतियोगिता संपन्न हुई, जिसमें आयुष नेगी प्रथम, आशुतोष बछेती द्वितीय व अदिति तिवारी तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर नीलेश थपलियाल, विकास चंदोला, आशुतोष भट्ट, दीपक चमोली, सुनील मनोड़ी व शिव डंगवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें