फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा मार्ग पर हैं कई दर्शनीय और धार्मिक स्थल, रोज जुटते हैँ यहां श्रद्वालु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। यदि आम चार धाम यात्रा पर हैं तो बदरीनाथ हाईवे से लगे कई दर्शनीय और धार्मिक स्थलों के यहां भी दर्शन कर सकते हैं। रोचक परंपराओं से जुड़े हुए इन तीर्थ स्थलों में केदारू की भूमि कही जाने वाली तल्ला दशोली क्षेत्र में कई धार्मिक और पर्यटन स्थल हैं। इन धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ तो जुटती है और मान्यताएं भी रोचक हैं।
कई जगह अनुसूचित जाति के लोग पुजारी हैं, तो कई देवताओं और दैत्यों के संहार की किवदंतियां है। हिमालयी महाकुंभ नंदा देवी राजजात के दौरान वाण से लाटू और तल्ला दशोली के स्वर्का गांव से केदारू देवता का निशाण राजजात में नंदा की वाण से आगे अगवानी करते हैं। यही नहीं सिद्धपीठ कालेश्वर भैरवनाथ मंदिर, राजराजेश्वरी दशद्वार कंडारा, दशमद्वार काली मंदिर सहित पर्यटक स्थल 52 गढ़ों में से एक दशोली गढ़, बुग्याल कैंथोली और वीसी दरबान सिंह के सेब के बागवान सहित कई दर्शनीय स्थल हैं लेकिन यह सुविधाओं के चलते उपेक्षित हैं।
विज्ञापन


सिद्धपीठ में आते हैं श्रद्धालु
बदरीनाथ हाईवे पर स्थित सिद्धपीठ कालेश्वर में हर रोज सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं। कर्णप्रयाग से महज चार किमी दूर सिरोली में स्थित इस सिद्धपीठ के पुजारी अनुसूचित जाति वर्ग के लोग हैं। माना जाता है कि यहां श्रद्धालु की हर मनौती पूरी होती है।
वहीं कर्णप्रयाग के सोनला-कंडारा मार्ग पर दशमद्वारा दक्षिण काली मंदिर है। कर्णप्रयाग से 27 और बदरीनाथ हाईवे के सोनला से 9 किमी की दूरी पर स्थित इस सिद्धपीठ में काली ने राक्षसों का वध किया था। मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट कहते हैं यहां पूरे तल्ला दशोली के लोग पूजा करने पहुंचते हैं। श्रद्धालु भी यहां मनौती मांगते हैं और पूरी होने पर पूजा करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन


यहां रावण ने की थी काली की तपस्या
- दशमद्वार काली मंदिर से महज 500 मीटर की दूरी पर दशोली के राजा की राजधानी थी दशोलीगढ़। माना जाता है कि यहां पंवार वंश के राजाओं ने कई वर्ष तक शासन किया, लेकिन 52 गढ़ों में एक इस गढ़ को संरक्षित करने के कोई प्रयास नहीं किए गए। माना जाता है कि यहां लंकापति राजा रावण ने भी काली की तपस्या की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें