कर्णप्रयाग। सिमली इंटर कालेज में 10वीं में पढ़ने वाले छात्र वैभव थपलियाल ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उत्तराखंड परिषदीय परीक्षाओं में बेहतर मुकाम हासिल किया है। वैभव ने प्रदेश की वरीयता सूची में नवीं रैंक हासिल की है।
डिम्मर गांव निवासी मीना थपलियाल के बेटे वैभव ने दसवीं की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। मीना थपलियाल एक संस्था में नौकरी करती हैं। वैभव स्कूल जाने के लिए डिम्मर से सिमली रोज पैदल तीन किमी की दूरी नापते हैं। मीना ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि वैभव ने बिना ट्यूशन और रोज दो घंटे पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल है। वैभव सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है। वैभव की सफलता पर पूर्व प्रधान सावित्री देवी, डिम्मर उमट्टा पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष राकेश डिमरी, प्रकाश डिमरी, मोहन प्रसाद डिमरी, जीआईसी सिमली के शिक्षक बीएन डिमरी, भरत नेगी सहित अन्य ने वैभव की सफलता पर खुशी जताई।