फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचार सेवा पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

बीएसएनएल की संचार सेवा बहाल न होने पर शुक्रवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मेंद्रथ बाजार में बीएसएनएल के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा शीघ्र संचार सेवा बहाल न होने पर उपभोक्ताओं को निगम के विकासनगर स्थित कार्यालय में धरना प्रदर्शन को बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मई में यह तीसरी बार है जब कंपनी की संचार सेवा ध्वस्त हुई है। मोबाइल फोन शोपीस बने हुए हैं। इंटरनेट सेवा भी ठप पड़ी है। बैंक, पोस्ट ऑफिस, जनाधार केंद्र, सब रजिस्ट्रार कार्यालय में कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी संचार सेवा बहाल नहीं हो सकी है। क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में बीएसएनएल ही संचार का एक मात्र साधन है। मालूम हो कि तीन दिन पूर्व निजी कंपनी के ओएफसी बिछाए जाने के दौरान बीएसएनएल की ओएफसी कट गई थी। जिससे तहसील क्षेत्र के 50 गांव में संचार सेवा ठप पड़ी है। उधर, एसडीओ राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि ओएफसी को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। देर शाम तक संचार सेवा बहाल कर दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में मोनू डोभाल, दिनेश वर्मा, कृपाराम, हरपाल सिंह, दीपक, नरेंद्र, विजय, नीरज, कुंवर सिंह, नीतू, सोनू नायक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें