फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने किया सीएचसी और तहसील का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी अरविंद पांडेय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर और तहसील विकासनगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निरीक्षण से कर्मचारियों में अफरा-तफरी का मची रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को एडीएम सबसे पहले सीएचसी सहसपुर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी नदारद मिले। पूछने पर पता चला कि चिकित्साधिकारी बिना किसी अवकाश के तीन दिन से गायब चल रहे हैं। अस्पताल में तैनात एक अन्य कर्मी भी 12 दिन से सीएल पर चल रहा था। अस्पताल में लगी बायोमिट्रिक मशीन भी आधार से लिंक नहीं मिली। इस पर एडीएम ने मौजूद कर्मियों को व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। तहसील स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा केंद्र के निरीक्षण में यहां लगी बायोमिट्रीक मशीन खराब मिली। पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि एक सप्ताह से मशीन काम नहीं कर रही है। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार कक्ष का भी निरीक्षण किया। बताया रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें