फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र अध्यक्ष और अमित सचिव निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

मिनिस्टीरियल फेडरेशन ऑफ सर्विसेज एसोसिएशन की ऋषिकेश शाखा के द्विवार्षिक चुनाव बृहस्पतिवार को संपन्न हो गए, जिसमें मतदान के बाद राजेंद्र सिंह पंवार को अध्यक्ष और अमित पुरोहित को सचिव चुना गया। इस दौरान कर्मचारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। हरिद्वार रोड स्थित पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में बृहस्पतिवार को एसोसिएशन की ऋषिकेश शाखा के चुनाव बीएल चांदपुरी की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव में शाखा से जुड़े करीब 100 कर्मचारियों ने मतदान किया।
विज्ञापन

देर शाम करीब छह बजे विजयी कर्मचारियों के नामों की घोषणा की गई, जिनमें राजेंद्र सिंह पंवार को अध्यक्ष, अमित पुरोहित को सचिव, वसुदेव कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रकाश रावत को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। बताया कि प्रकाश रावत को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया है। नवनियुक्त शाखा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि वह कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे। उनकी समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाना और निस्तारण कराना पहली प्राथमिकता होगी। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। मौके पर दिनेश ध्यानी, मोहन सिंह रावत, ऋषिराम झिल्डियाल, सूरत सिंह रौथाण, केएन जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें