फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस वृद्धि के खिलाफ तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों में फीस वृद्धि के विरोध में लामबंद आयुर्वेदिक कालेजों के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने आंदोलित छात्र-छात्राओं को समर्थन देने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने आए आयुुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति से समस्या निदान की मांग की गई।
आयोजित सभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि राज्य सरकार आयुुर्वेदिक मेडिकल के विद्यार्थियों की उपेक्षा कर रही है। आंदोलित छात्रों का पक्ष जानने के लिए सरकार का कोई भी प्रतिनिधि नहीं पहुंचा है। कहा कि आयुष विभाग ने यदि जल्द मामले को गंभीरता से लेकर निराकरण नहीं किया तो कांग्रेस संघर्ष का बिगुल बजाएगी। कांग्रेस पंचायती राज के संयोजक मोहित शर्मा, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव मधु थापा, युकां प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी और कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि फीस नियामक समिति की अनुमति के बिना शुल्क वृद्धि उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने मौके पर पहुंचे विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. राजेश अदाना को ज्ञापन सौंपकर बढ़ी फीस वापस लेने की मांग की। रजिस्ट्रार ने बताया कि मामले में जल्द सकारात्मक निर्णय होने की उम्मीद है। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री, मनमोहन नौटियाल, मोहिनी, तूलिका, अनुज, मोहित, विनोद, सुकांत, सुमित, कृतिका, यश वेदवाल, आशीष, यश, आलोक और आराधना के अलावा तमाम बीएएमएस के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें