फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत लाइन की क्षमता बढ़ाने से उजड़ेंगे 27 परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

रानीपोखरी क्षेत्र के अंतर्गत बड़कोट ग्रामसभा के दुजियावाला क्षेत्र में 27 परिवारों के सामने रहन-सहन का संकट पैदा हो सकता है। पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने इन परिवारों को नोटिस जारी कर विद्युत लाइन के 85 मीटर कॉरीडोर से तत्काल हटने के लिए कहा है। पावर ग्रिड की चेतावनी के बाद से ही संबंधित परिवार मकान खाली करने को लेकर परेशान होने लगे हैं। न्याय पंचायत रानीपोखरी प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष पुष्पराज बहुगुणा के मुताबिक पावर ग्रिड, कोटेश्वर के मुख्य प्रबंधक यूूसी चौधरी ने उक्त परिवारों को नोटिस जारी किए हैं।
नोटिस में कहा गया है कि पावर ग्रिड की विद्युत लाइन फिलहाल 400 केवी की है, जोकि जुलाई-2018 से 765 केवी की हो जाएगी। लिहाजा, जानमाल की सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित परिवारों को स्वयं ही कॉरीडोर क्षेत्र से हटने को कहा गया है। बताया गया कि क्षेत्र में पावर ग्रिड की लाइन वर्ष 2001-2002 में बिछाई गई थी। जबकि उक्त परिवार करीब ढाई दशक पहले से दुजियावाला में निवास कर रहे हैं। नोटिस मिलने के बाद से दुजियावाला क्षेत्र में रह रहे परिवारों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री से लगाएंगे सुरक्षा की गुहार
दुजियावाला क्षेत्र के प्रभावित परिवारों में रोशन सिंह राणा, सुशीला राणा, बुुंदी देवी, अर्जुन सिंह राणा, बिशन सिंह राणा, नीना राणा, दर्शनी देवी, कुशलानंद तिवारी, सुमित, विमला देवी, उमा देवी, राजाराज जोशी, दयाराम जोशी, सागर, मोहन सिंह पुंडीर, करन सिंह, रेवानंद तिवाड़ी, कुंवर सिंह, राजेंद्र, सुरेंद्र सिंह राणा आदि शामिल हैं। प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष पुष्पराज बहुगुणा ने बताया कि प्रभावित परिवार सोमवार को उपजिलाधिकारी के माध्यम से सुरक्षा की गुहार को लेकर प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करेंगे।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
लाइन बिछने से पहले उक्त स्थान पर कोई भी भवन नहीं था। लोगों ने लाइन बनने के बाद उसके आसपास भवनों का निर्माण कर लिया है। लाइन में विद्युत प्रवाह बढ़ाया जाना प्रस्तावित है। ऐसे में संबंधित परिवारों को जानमाल की हानि हो सकती है। लिहाजा, उन्हें नोटिस भेजे गए हैं। लाइन बिछने के दौरान प्रभावित होने वाले परिवार को मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है और कॉरपोरेशन ने लाइन बिछाते समय यदि कोई प्रभावित परिवार रहा होगा तो उन्हें मुआवजा भी दिया होगा, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। उक्त लोगों को जारी नोटिस में लाइन की निर्धारित परिधि से हटने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही उन्हें जानमाल की हानि होने पर स्वयं जिम्मेदार होने की बात कही गई है।
-- यूसी चौधरी, मुख्य प्रबंधक, कोटेश्वर, पावर ग्रिड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें