ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
गढ़वाल महासभा ने टिहरी जनक्रांति के महानायक श्री देव सुमन की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। कार्यक्रम में गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने कहा कि श्रीदेव सुमन ने टिहरी राजशाही के विरुद्ध अहिंसात्मक आंदोलन कर टिहरी की जनता को राजघराने की गुलामी से मुक्ति दिलाई थी। इस मौके पर कृष्ण डंगवाल, कमल सिंह राणा, उत्तम असवाल,रमेश लिंगवाल,पूजा नेगी, निधि शर्मा, प्रिया क्षेत्री, प्रियंका कुकरेती, दीपिका पंत, हर्षिता ठाकुर, प्रिया बिष्ट, दिव्या सक्सेना, मीनाक्षी बिंजोला, सुनील जुगरान मौजूद थे।
वहीं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति ने जयंती पर श्री देव सुमन को याद किया। हरिद्वार रोड स्थित शहीद स्मारक में समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने शहीद श्रीदेव सुमन के चित्र पर श्रद्घा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर गंभीर सिंह मेवाड़, विक्रम भंडारी, बचन सिंह कंडवाल, पुरुषोत्तम दत्त, बीना बहुगुणा, प्रेमा नेगी, बलवीर नेगी, युद्घवीर चौहान, मुन्नी ध्यानी, विजय पंत, अरण पंवार, लक्ष्मी पुंडीर, रोशनी खरोला आदि मौजूद थे।
दूसरी ओर मुनिकीरेती नगर कांग्रेस कमेटी ने श्रीदेव सुमन की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। मौके पर नगर अध्यक्ष महावीर खरोला ने श्रीदेव सुमन के बलिदान को संघर्षशील लोगों के लिए प्रेरणा बताया। इस अवसर पर दिनेश व्यास, विनोद बिजल्वाण, दिनेश भट्ट, दिनेश सकलानी, अजय रमोला, दीपक थलवाल, विनोद सकलानी, आनंद बिजल्वाण, किशोर राणा, सचिन पैन्यूली, नंदकिशोर कोटनाला, मनन द्विवेदी आदि मौजूद थे।
इसी तरह लोक जन कल्याण परिषद की ओर से नगर पालिका सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रीदेव सुमन को याद किया गया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सामाजिक कार्यकर्ता कमला प्रसाद भट्ट को ऋषिकेश रत्न सम्मान से नवाजा। इस अवसर पर विजयलक्ष्मी गुसाईं, ऊषा रावत, अंजू रस्तोगी, अनीता ममगाईं, विमला रावत, वीरेंद्र शर्मा, प्यारेलाल जुगलाण, संजय शास्त्री, बंशीधर पोखरियाल, आरपी डंगवाल, इंद्रकुमार गोदवानी, हरीश आनंद, कमल जैन, मदन कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।