फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए ग्रामीण डाक सेवक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर/नई टिहरी। सातवें वेतनमान का लाभ देने की एक सूत्री मांग को लेकर ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल से डाक विभाग के चमोली मंडल से जुड़े चमोली व रुद्रप्रयाग जिले के 356 ग्रामीण डाकघरों में काम ठप हो गया है।
शुक्रवार सुबह 11 बजे सभी ग्रामीण डाक सेवक प्रधान डाकघर के सामने इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद धरना दिया। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के मंडलीय सचिव जगदीश रावत ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवक लंबे समय से सातवें वेतनमान का लाभ देने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण डाकसेवकों को विभागीय कर्मचारियों की भांति लाभ नहीं दिया जा रहा है। डाक सेवकों ने सातवें वेतन आयोग से संबंधित कमलेश चंद्र आयोग की सिफारिशों को जल्द लागू करने की मांग उठाई है। इस मौके पर परिमंडलीय सचिव शिव प्रसाद थपलियाल, उपाध्यक्ष राकेश सेमवाल, दरवान असवाल, प्रीतम सिंह, विनोद सिंह, योगंबर, भगवान सिंह, राजेंद्र, हरीश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नई टिहरी में भी ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। उन्होंने प्रधान डाकघर परिसर में धरना दिया। डाक सेवकों ने कहा कि सातवां वेतन आयोग के लिए कमलेश चंद्र कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने नवंबर 2016 में संचार मंत्री को रिपोर्ट सौंप दी थी। इसके बावजूद सातवें वेतनमान का लाभ नहीं दिया जा रहा है। धरने पर संगठन के मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राणा, सचिव राजपाल सिंह नेगी, धर्म सिंह भंडारी, नागेंद्र राणा, बचन सिंह सैदूरी, विनय लक्ष्मी रजवार, विजय कोठियाल, विक्रम सिंह राणा, चंद्रमणि पोखरियाल, धनवीर सिंह बिष्ट आदि बैठे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें